शहर कोतवाली पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की खेप बरामद कर एक आरोपी को पकड़ा, भेजा गया जेल
हरिद्वार । शहर कोतवाली पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की खेप बरामद करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल ने क्षेत्र से एक युवक को पकड़ लिया। युवक के कब्जे से 34 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अंकित जाटव पुत्र करन जाटव निवासी जाटव बस्ती ऋषिकेश बताया। आरोपी इंजेक्शन बेचने के इरादे से यहां आया था।



