पथरी पुलिस ने आधा किलो से अधिक चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज

हरिद्वार । पथरी पुलिस ने आधा किलो से अधिक चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को पथरी पुलिस ने बताया कि रविवार को पथरी के थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है जो क्षेत्र में नशा मुक्त अभियान में कार्य कर रही है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर देरशाम पथरी के काठा पीर के नजदीक वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोका और वाहन की तलाशी ली गई।वाहन में लगे बैग से अलग-अलग थैलियों में 544 किलोग्राम चरस पाई गई। पुलिस दोनों को पथरी थाने ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम तमरेज पुत्र हाशिम निवासी खारा कुआं जामा मस्जिद सुल्तानपुर, इकबाल पुत्र अली मौहम्मद निवासी छोटी मस्जिद सुल्तानपुर लक्सर बताया। बताया जा रहा है कि ये लोग सुल्तानपुर से चरस लेकर पथरी आ रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया गया। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसआई रुकम सिंह नेंगी, देवेंद्र तोमर, कांस्टेबल सुशील, दीपक, सुखविंदर, राकेश नेगी आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *