ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: धनु राशि वालों को आज नौकरी व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : आज जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। संयत रहें।

वृष : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। स्थान परिवर्तन हो सकता है। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

मिथुन : आज व्यवसाय के लिए समय अनुकूल है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क : पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें।

सिंह : जॉब में लाभ होगा। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या : आज का दिन जीवन साथी के लिए लाभकारी हैं। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। खर्चों की अधिकता भी रहेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आय में वृद्धि भी होगी।

तुला : परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कारोबार में परेशानी आ सकती हैं। व्यर्थ का भागदौड़ रहेगी। संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक : आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। आय में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क बन सकते हैं।

धनु : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य को लेकर नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है।

मकर : वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

कुंभ : व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। कारोबार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें।

मीन : शिक्षा में उन्नति होगी। फाइनेंसियल जॉब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *