हरिद्वार: बसपा ने जारी की 27 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल
हरिद्वार । हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 44 सीटों में से 27 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह की ओर से जारी सूची में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष शर्मा समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शेष बचे प्रत्याशियों के नाम भी जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।




