भाजपा ने चोली शहाबुद्दीनपुर जिला पंचायत सीट पर बदला प्रत्याशी, अब नीटू कुमार को प्रत्याशी घोषित किया, भाजपा नेता जुगेन्द्र सिंह के भाई है नीटू कुमार

हरिद्वार । भारतीय जनता पार्टी ने चोली शहाबुद्दीनपुर जिला पंचायत सीट पर प्रत्याशी बदला है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से विचार विमर्श के पश्चात् जिला पंचायत हरिद्वार के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रो (वार्ड) के सदस्य के निर्वाचन हेतु पूर्व में जारी सूची दिनांक 6.9.2022 में आंशिक संशोधन करते हुये निम्न वार्डो के आवेदकों को भारतीय जनता पार्टी की ओर से अधिकृत किया जाता है। चोली शहाबुद्दीनपुर जिला पंचायत सीट से भाजपा ने अब नीटू कुमार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं दूसरी ओर भिक्कमपुर जीतपुर से ऋषिपाल कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *