उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया का निधन, सड़क दुर्घटना में हो गई थी घायल, डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने गहरा दुःख व्यक्त किया

हरिद्वार । जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से, दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुये, शोक संतप्त परिवारजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये, प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया लक्सर में एक सड़क दुर्घटना में विगत कई दिनों पूर्व गंभीर रूप से घायल हो गयीं थीं, जिनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था, जहां उन्होंने आज अन्तिम सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *