पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरिद्वार सांसद डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक बोले- भाजपा सरकार के कारण तेजी से विकास योजनाएं आ रही है धरातल पर
हरिद्वार । जिला पंचायत वार्ड नंबर 3 औरंगाबाद के ग्राम औरंगाबाद में जिला पंचायत प्रत्याशी विमलेश देवी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने फीता काटकर किया। कार्यालय उद्घाटन पर हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिताने की बात की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ निशंक ने कहा कि आज ग्राम पंचायत से लेकर देश की सर्वोच्च पंचायत संसद में भाजपा प्रतिनिधियों के बहुमत के कारण ही देश विकसित होने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण भारत ने अलग मुकाम हासिल किया है हर क्षेत्र में विकास योजनाओं को धरातल तक बड़ी तेजी से लाया जा रहा है।राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि क्षेत्र में भाजपा सरकार के द्वारा लगातार विकास कार्यों को गति मिली है आज जरूरत है कि जिला पंचायत बोर्ड भाजपा के बहुमत का बने और पंचायत चुनाव में जनता के रुझान को देखते हुए साफ है कि जिला पंचायत में बड़ी जीत के साथ 100% भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है।रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा लगातार विकास कार्यों को बल दिया गया है लेकिन जिला पंचायत स्तर से जो विकास कार्य पूर्व में भी किए जा सकते थे भाजपा प्रतिनिधि के ना होने के कारण विकास कार्य बाधित हुए हैं इसलिए आवश्यकता है बड़ी जीत के साथ जिला पंचायत में भाजपा प्रत्याशी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करें और विकास की गति को बल मिले।भाजपा प्रत्याशी विमलेश देवी ने कहा कि जनता के सहयोग से जीतने के बाद वह सदैव क्षेत्र के विकास के प्रति अग्रणी भूमिका में रहेगी।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण चौहान ने कांग्रेस छोड़ अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सुशील चौहान,चुनाव प्रभारी मनोज गर्ग, चुनाव संयोजक मनोज धनकर,मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा योगेश चौहान, विपिन चौहान, संजय चौहान,चरण सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र बोरी,सतीश कुमार,कन्हैया सिंह, मास्टर सोम सिंह, रजत चौहान गोपी, मास्टर सुलेख सिंह,डॉ नरेश बिंदरबान,डॉक्टर प्रवेश, सुरेश चौहान, मास्टर जगदीश संजय, चौहान, अमरपाल,सुखपाल, राघवेंद्र अतुल,सुलेख सिंह,विजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, मुन्ना सिंह गुड्डू ,राजेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार, शशांक चौहान, अमित चौहान,अनिल चौहान,सुभाष कुमार, दिलशाद अली, धर्मेंद्र सिंह,मुकेश चौहान,अमरपाल,गोवर्धन सिंह,चंदन सिंह,अरुण चौहान शुभम चौहान, विपुल चौहान,ओमप्रकाश मास्टर, टोनी चौहान,प्रमोद सिंह, मास्टर संजय चौहान,रामकुमार,अनिल चौहान आदि उपस्थित रहे।

