उत्तराखंड होमगार्ड का एक जवान सोशल मीडिया पर छाया, अनोखे अंदाज से कर रहे ट्रैफिक कंट्रोल, डीजीपी ने वीडियो शेयर कर की जमकर तारीफ

देहरादून । उत्‍तराखंड होमगार्ड का एक जवान इंटरनेट मीडिया पर छा रखा है। इस ट्रैफिक जवान का नाम है जोगेंद्र कुमार । वीडियो में अपने अनोखे अंदाज से वह ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए द‍िख रहे हैं। उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वह देहरादून के सिटी हार्ट अस्‍पताल के पास तैनात हैं और डांस करते हुए ट्रैफिक कंट्रोल करते नजर आ रहे हैं। उनके इस तरह ट्रैफिक कंट्रोल पर डीजीपी अशोक कुमार ने भी सराहना की है।

होमगार्ड जोगेंद्र कुमार का कहना है कि मैं एक अनोखा अंदाज लेकर आया हूं, यह लोगों को खुश करता है। वे इसका आनंद लेते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। मैंने यह इस लिए करता हूं कि लोग ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने पर ऊब न जाएं। मैं अपने काम का आनंद लेता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *