सीबीआई ने रिश्‍वत लेते कैंट बोर्ड के हेड बाबू व आफिस सुपरिटेंडेंट को किया गिरफ्तार, प्रापर्टी नाम करने के बदले 25 हजार रुपये मांग रहे थे

देहरादून । सीबीआई ने कैंट बोर्ड छावनी परिषद हेड बाबू रमन अग्रवाल व आफिस सुपरिटेंडेंट शैलेन्द्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। प्रापर्टी नाम करने के बदले 25 हजार रुपये मांग रहे थे। बुधवार को सबूत सहित स्मिथ नगर निवासी वेद गुप्ता द्वारा सीबीआई से शिकायत करने के बाद गुरुवार को सीबीआई ने आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार क‍िया। सूत्रों की माने तो जमीन के एक मामले में बाबू रमन अग्रवाल रिश्‍वत ले रहा था। रमन अपने पिता की जगह में नौकरी लगा था। वह शिकायतकर्ता वेद गुप्ता को परेशान कर रहा था। वेद गुप्ता ने इसकी शिकायत सीबीआइ से की, जहां सीबीआइ ने गुरुवार सुबह दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आरोपित के घर झंडा मोहल्ला में सर्च कर रही है। विशेष न्यायाधीश पोक्सो एवं जिला सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कारावास और 65 हजार रुपये अर्थदंड की सजा के आदेश दिए। अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को प्रतिकर के रूप में देने के भी आदेश दिए हैं।विशेष लोक अभियोजक पोक्सो चंद्रवीर सिंह नेगी ने बताया कि आठ मई 2021 को जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से स्कूल के लिए गई थी। लेकिन, छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *