रुड़की: सिविल लाइंस में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, छह युवतियों सहित 11 पकड़े, निजी बैंक का प्रबंधक भी शामिल
रुड़की । कोतवाली रुड़की पुलिस ने सिविल लाइंस में चल रहे एक स्पा सेंटर पर छापा मारा है। पुलिस स्पा सेंटर से 11 लोग हिरासत में लिए गए हैं। जिसमें छह युवतियां भी शामिल है। आरोपितों में एक व्यक्ति निजी बैंक का प्रबंधक भी है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। वहीं स्पा संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली रुड़की के सिविल लाइंस में प्रेम मंदिर के समीप एक स्पा सेंटर चल रहा था। आसपास के व्यक्तियों में स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य होने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। जिसके चलते कोतवाली रुड़की वरिष्ठ उप निरीक्षक केदार सिंह चौहान ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार शाम को स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस टीम में महिला दारोगा और महिला कांस्टेबल भी शामिल थी। पुलिस टीम ने मौके से 11 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनमें छह युवतियां भी शामिल है। आरोपितों में एक निजी बैंक का प्रबंधक भी है। हिरासत में लिये गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। एसएसआई केदार सिंह चौहान ने बताया कि स्पा सेंटर को लेकर कोई लाइसेंस आदि है या नहीं, इस बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। स्पा सेंटर के स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

