करौंदी ग्राम पंचायत से प्रधान पद की प्रत्याशी पूर्व प्रधान मौ. नसीम अहमद की पुत्रवधू नोरीन ने चुनाव चिन्ह अनानास के लिए मांगे वोट, कहा विकास करना ही लक्ष्य
भगवानपुर । करौंदी ग्राम पंचायत से प्रधान पद की प्रत्याशी पूर्व प्रधान मौ. नसीम अहमद की पुत्रवधू नोरीन ने चुनाव चिन्ह अनानास के लिए घर घर जाकर वोट मांगे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्होेंने समर्थन देने का आश्वासन दिया। प्रधान पद के प्रत्याशी नोरीन ने कहा कि ग्राम पंचायत का विकास करना ही लक्ष्य है। विकास कराने के लिए लोगों से समर्थन की अपील कर रहे। मौ. वसीम ने कहा कि करौंदी ग्राम पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों के विकास में कभी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मौ. वसीम ने करौंदी ग्राम पंचायत की जनता से चुनाव चिन्ह अनानास पर मुहर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान मौ. नसीम अहमद के कार्यकाल से जनता खुश थी। उनकी पुत्रवधू को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।



