नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा जेल

हरिद्वार । नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि शुक्रवार को उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी बेटी की तबीयत कुछ दिन से ठीक नहीं चल रही थी। डॉक्टर से चेकअप कराने पर सामने आया कि उसकी बेटी गर्भवती है।बातचीत करने पर बेटी ने बताया कि उसके साथ एक युवक हिमांशु कामले पुत्र रणजीत सिह निवासी सरस्वती बिहार रोहटा रोड मेरठ थाना टीपी नगर जिला मेरठ यूपी ने शारीरिक संबंध बनाए हैं। युवक ने इस संबंध में किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद देर रात को ही आरोपी को श्यामलोक कालोनी जाने वाली रोड पार्क सप्तऋषि से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *