प्रधानमंत्री ने देश को विश्व पटल की प्रथम पंक्ति में खड़ा किया, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर महिला मोर्चा ने किया गंगा पूजन
हरिद्वार । महिला मोर्चा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रेम नगर घाट पर गंगा की पूजा की गई। एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए और महिलाओं ने पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को विश्व पटल की प्रथम पंक्ति में खड़ा किया है। महिला मोर्चा ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना की। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, रंजना चतुर्वेदी रजनी वर्मा, रेनू शर्मा, मंजू मनु रावत, रंजीता झा, रितु ठाकुर, विमला ढौंडियाल, मंजू नौटियाल, अंशु तोमर, मृदुला शर्मा, कविता गुप्ता, सविता यादव आदि शामिल रहे।



