जमालपुर कला जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमित चौहान ने चुनाव चिन्ह उगता सूरज के लिए मांगे वोट, कहा होगा विकास के सूरज का उदय
हरिद्वार । हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर कला सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमित कुमार ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। प्रचार के दौरन उन्होंने पंजनहेड़ी, मिस्सरपुर, किशनपुर, जमालपुर का दौरा कर लोगों से जनसम्पर्क किया। इस मौके पर मनोज सैनी, अर्जुन चौहान, सचिन चौहान, चौधरी महक सिंह, योगेश चौहान, प्रमोद चौहान, कृष्ण पाल चौहान, अमन, राहुल, मुकेश, नीरज, नरेश चौहान, चौधरी नाथीराम, श्रवण, अनिल चौहान, सुशील चौहान आदि उपस्थित रहे।



