मानकपुर आदमपुर जिला पंचायत सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सेठपाल परमार के पक्ष में विधायक ममता राकेश ने बिनारसी गांव में सभा को किया संबोधित, कहा सेठपाल आपके बीच के व्यक्ति, क्षेत्र के विकास को लेकर हमेशा रहते है चिंतित

भगवानपुर । मानकपुर आदमपुर जिला पंचायत सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सेठपाल परमार के पक्ष में भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने विन्नारसी गांव में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सेठ पाल परमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ममता राकेश ने कहा कि अपने बीच के व्यक्ति को ही सेवा का मौका मिलना चाहिए। सेठपाल आपके बीच के व्यक्ति है। उन्हें हमेशा क्षेत्र के विकास की चिंता रहती है। ऐसे व्यक्ति की जीत आपकी जीत होगी।मानकपुर आदमपुर जिला पंचायत क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सेठपाल परमार ने कहा कि वह विकास करने के लिए ही आपके बीच आए है। इस बार उन्हें आर्शीवाद दे। हर समय आपके लिए 24 घंटे तत्पर रहा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *