पुलिस ने बाइक चोरी में दो युवकों को गिरफ्तार किया
भगवानपुर । पुलिस ने बाइक चोरी में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शनिवार देर शाम पुलिस चानचक गांव के पास चेकिंग कर रही थी। तभी वहां पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने कागजात दिखाने की बात कही। जिस पर युवकों ने आनाकानी की। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की होना बताया। मेहराज निवासी बघरा मुजफ्फरनगर और साहिल निवासी जौरासी रुड़की को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है।



