हरिद्वार में 26 को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पांडेय ने दिए आदेश

हरिद्वार । जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पांडेय ने जिले के समस्त 06 विकासखण्डों के समस्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों, ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों एवं जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 26 सितंबर को होने वाले मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। 26 सितम्बर को जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध-निकायों, वाणिज्यिक प्रतष्ठिानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों, मजदूरों को मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि इस तिथि को निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त कोषागार तथा उप कोषागार भी बन्द रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *