कांग्रेस प्रत्याशी सेठपाल परमार ने मानकपुर आदमपुर व पावटी में जनसंपर्क कर मांगे वोट, बोले- वादा नहीं विकास करेंगे, साथ दीजिए काम करेंगे
भगवानपुर । मानकपुर आदमपुर जिला पंचायत सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सेठपाल परमार ने मानकपुर आदमपुर व पावटी में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन व अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी सेठपाल परमार वादा नहीं विकास करेंगे साथ दीजिए काम करेंगे की अपील तथा मानकपुर आदमपुर के सर्वोगिण विकास कराने का संकल्प लेकर लोगों के बीच जा रहे। इस दौरान उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर सेठपाल परमार ने कहा कि मानकपुर आदमपुर जिला पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए वह मैदान में आए है। जनता ने उन्हें मौका दिया तो उनका विकास कराने का लक्ष्य होगा। मानकपुर आदमपुर जिला पंचायत क्षेत्र की जनता ने जिन पर विश्वास किया आज तक उन्हें धोखा मिलता आया है। इस बार लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है। अपने बीच के व्यक्ति को ही मत करने का भी मन लिया है।



