ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: धनु राशि वालों को व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : आज व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। सुखद यात्रा के संयोग हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

वृष : आज रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। वाहन सुख का लाभ म‍िलेगा। कारोबार पर ध्यान दें। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन : आज यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं।

सिंह : आज व्यवसाय में लाभ हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में कमी आ सकती है।

कन्या : जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला : जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक करना पड़ सकता है।

वृश्चिक : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी।

धनु : आज व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

मकर : आज हेल्थ को लेकर असमंजस में रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च बढ़ सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे।

कुंभ : स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। बौद्धिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति होगी।

मीन : आज रुके धन के आगमन के संकेत हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *