रुड़की में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के घर से 15 लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध बाइक सवार कैद हुआ

रुड़की । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने के करीब तीस मिनट के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध बाइक सवार कैद हुआ है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। सिविल लाइंस कोतवाली को केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 के सामने रहने वाली सरोज भारद्वाज ने बताया कि वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। पिछले सप्ताह वह भाई गिरीश के यहां हरिद्वार गई थी। जब वह वापस घर पहुंची तो उन्हें घर के ताले टूटे मिले। घर से करीब 25 हजार नगद, सोने चांदी के लाखों रुपये के कीमती जेवरात गायब मिले। जिनकी कीमत करीब पंद्रह लाख के आसपास है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सूचना पर उप निरीक्षक नितिन बिष्ट मौके पर पहुंचे थे। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *