कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रिया सैनी के लिए मांगे वोट, बोले – केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही
रुड़की /बडेढ़ी। कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने आज बढ़ेडी जिला पंचायत सदस्य सीट के दौलतपुर गांव में भाजपा प्रत्याशी प्रिया सैनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है । जो भी समस्याएं सामने आती है उसका बिना किसी देरी के समाधान निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप निर्णय लिए जा रहे हैं । भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था दी जा रही है और माफिया का सफाया हो रहा है । उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गन्ना पेराई सत्र समय से शुरू होगा । ताकि किसान को गेहूं की बुवाई करने में देरी न हो । गन्ने के भुगतान को लेकर सरकार गंभीर है । इकबालपुर चीनी मिल का मामला हाईकोर्ट में है । इसका भी कोई समाधान निकालने की कोशिश हो रही है । सभा में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान सैनी , देशपाल रोड प्रधान प्रशांत पोसवाल ,डॉक्टर विजय सैनी,इकबालपुर गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सुंदर सिंह सैनी, डॉक्टर बृजेश सैनी के अलावा राकेश गिरी व अन्य तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे । कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भाजपा प्रत्याशी प्रिया सैनी के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की । उन्होंने कहा कि जिला पंचायत बोर्ड भाजपा का बनेगा तो निश्चित रूप से विकास कार्यों में और अधिक तेजी आएगी ग्रामीण अंचल का संपूर्ण विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रिया सैनी उच्च शिक्षा प्राप्त है । निश्चित रूप से उनके पढ़े लिखे होने का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।



