दरियापुर दयालपुर जिला पंचायत सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुनीता सैनी के पक्ष में धुआंधार प्रचार, विधायक ममता राकेश ने मांगे विकास के नाम पर वोट

भगवानपुर । दरियापुर दयालपुर जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस समर्थित सुनीता सैनी के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया जा रहा है। विधायक ममता राकेश और उनके पति भोपाल सैनी लगातार लोगों के जनसंपर्क कर विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
मंगलवार को विधायक ममता राकेश और भोपाल सैनी ने हल्लूमाजरा, दरियापुर दयालपुर, हकीमपुर तुर्रा, निवादा में जनसंपर्क कर चुनाव चिन्ह घुड़सवार के लिए वोट मांगे। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि विकास के नाम पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को वोट करे। विकास करना ही हर कांग्रेसी की प्राथमिकता में शामिल होती है।
इस अवसर पर भोपाल सैनी ने कहा कि क्षेत्र की विधायक भी कांग्रेस की है और जिला पंचायत भी कांग्रेस का होगा तो क्षेत्र का दोगुनी तेजी से विकास किया जाएगा। कहा कि पूर्व में जिला पंचायत सदस्य द्वारा इस सीट पर कोई कार्य नहीं किए। जगह-जगह नाली नालों का निर्माण नहीं किया। ग्रामीण जलभराव जैसी बड़ी समस्या झेल रहे हैं। उनको ठीक करने का कार्य किया जाएगा।दरियापुर दयालपुर जिला पंचायत सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी सुनीता सैनी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वोगिण विकास करना उनका लक्ष्य होगा। ग्रामीणों के लिए वह और उनके पति दिन-रात खड़े है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *