भाजपा नेता के बेटे पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, बीच सड़क पर पुलिस की गाड़ी रोक कर पीटा, अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को न्यायालय में पेश करने जा रही थी पुलिस

ऋषिकेश । अंकिता हत्याकांड के आरोपियों पुलकित आर्य, अंकित और सौरभ भास्कर के साथ लोगों ने मारपीट की है। घटना उस वक्त हुई, जब आरोपियों को पुलिस न्यायालय में पेश करने के लिए कोटद्वार लेकर जा रही थी। इसी दौरान बैराज पुल से आगे कोडीया में सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी रोक ली। मामले में सभी आरोपियो को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान मामले को कवर कर रहे पत्रकारों के साथ भी ग्रामीणों ने अभद्रता की और उनके मोबाइल छीन लिए। गौरतलब है कि अंकिता भंडारी पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। उसकी पहाड़ी से नीचे गंगा में धक्का देकर हत्या कर दी गई थी। अभी तक अंकिता का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस और SDRF की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। 19 साल की अंकिता 18-19 सितंबर से गायब थी। सोशल मीडिया पर गुमशुदा की तलाश के लिए कैंपेन चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *