पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की
भगवानपुर । पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिये जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील भी की। थाना प्रांगण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर क्षेत्र के सभी सीएलजी सदस्यों, वॉलिंटियरों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने उपस्थित लोगों को चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने में सहयोग की अपील कर कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर कोई ध्यान न दें। इस दौरान राज किशोर वर्मा, विक्की, अंकुश, अमित शर्मा, दीपक कुमार, सतेंदर, इरफान आदि मौजूद रहे।

