कांग्रेस विधायकों ने राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन, मतगणना में लगाया धांधली का आरोप

रुड़की । हरिद्वार जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत सदस्य चुनाव की फिर से मतगणना कराने की मांग की गई है। कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद, झबरेड़ा विधायक विरेंद्र कुमार, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायती पत्र भेजकर भाजपा सरकार पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में गलत तरीके से मतगणना कराई है। गैर भाजपा के जीते हुए प्रत्याशियों को जबरन हराया गया है। सत्ता के दबाव में लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया गया। जिससे जिले की जनता में भी रोष है। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य चुनाव की पुन: मतगणना के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित करने व जहां भी आपत्ति है वहां पर भी फिर मतगणना कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *