ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: तुला राशि के जातक आज नौकरी में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : आज गृह निर्माण में कुछ नया कर सकते हैं। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

वृष : आज व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं लेकिन नौकरी में कार्यों में लापरवाही से बचें। शिक्षा में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मिथुन : छात्रों के कॅरियर में उन्नति संभावित है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी के लिए साक्षात्कार कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। धन प्राप्ति की सम्भावना है।

कर्क : छात्रों के कॅरियर में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कोई बड़ी व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

सिंह : जाब में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

कन्या : बहुत दिन से रुका कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस व नौकरी में लाभ होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रुके धन की प्राप्ति होगी।

तुला : आज जाब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए समय बेहर है। ज़मीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने के प्रयास करें।

वृश्चिक: आज छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दैनिक जीवन अव्यवस्थित रह सकता है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

धनु : राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। धैर्यशीलता में कमी भी हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।

मकर : राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

कुंभ : राजनीति सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आलस्य की अधिकता हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन : जाब व व्यवसाय के लिए समय शुभ है। न्यायिक, बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को लाभ हो सकता है। धन की प्राप्ति होगी। कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति तो रहेगी, पर आत्मविश्वास में कमी भी हो सकती है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *