भगवानपुर: बंद पड़ी फैक्ट्री से चोरी के सामान के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल
भगवानपुर । बंद पड़ी फैक्ट्री से चोरी के सामान के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चार दिन पूर्व मक्खनपुर औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी राधिका इंटरप्राइजेज से तार और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। फैक्ट्री स्वामी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने दो युवकों को चोरी के करीब डेढ़ सौ मीटर तार व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सलमान निवासी मक्खनपुर तथा शाहिद निवासी रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर बताया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि चोरी के सामान के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है।



