स्मैक के साथ ग्रामीण गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 2.21 ग्राम स्मैक के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद

भगवानपुर । रायपुर से एक ग्रामीण को स्मैक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाल्मीकि आश्रम रायपुर के पास एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.21 ग्राम स्मैक के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम अरशद निवासी रायपुर भगवानपुर बताया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *