ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मिथुन राशि के जातक नौकरी सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें, जानें अन्य राशियों का हाल
मेष : जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।
वृष : धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। सन्तान सुख का लाभ भी मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।
मिथुन : जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। परिवार संग यात्रा सुखद रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
कर्क : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में विवादों से बचें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।
सिंह : स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।
कन्या : आर्थिक उन्नति से प्रसन्नता होगी। वाहन या जमीन क्रय कर सकते है। आर्थिक लाभ सम्भव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी।
तुला : जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय के साधन विकसित होंगे। किसी मित्र से नये कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।
वृश्चिक : राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
धनु : आज जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता-पिता का सहयोग रहेगा। कारोबार में प्रगति होगी।
मकर : आर्थिक लाभ हो सकता है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। खर्च अधिक रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ : राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।
मीन : मकर के शनि व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा। बैंकिंग व आईटी जॉब में सफलता के संकेत हैं। आज यात्रा से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहने का प्रयास करें। क्रोध के अतिरेक से बचें। सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं।



