पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का देश के लिए बड़ा योगदान रहा: विधायक ममता राकेश

भगवानपुर । सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न इंदिरा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। साथ ही पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के योगदान को याद किया। विधायक कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ममता राकेश ने कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के त्याग, बलिदान एवं साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने वर्ष 1971 की जंग में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। दुश्मन देश की करीब एक लाख की फौज ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जो एक ऐतिहासिक घटना है। उनको पूरा देश आयरन लेडी के रूप में याद करता है। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का देश के लिए बड़ा योगदान रहा है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष उदय त्यागी, नगर अध्यक्ष सलीम अहमद, नासीर प्रवेज, विरेन्द्र ठाकुर, भूरा चैयरमैन, फारूक प्रधान, जहीर त्यागी, पदम प्रधान, संजय प्रधान, बजपाल पूर्व प्रधान, टिटू चौधरी, राजपाल पूर्व प्रधान, आबाद अली प्रधान, दीपक कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार गौतम, चरण सिंह, सुनील चौधरी, अरविंद कुमार, मांगेराम, जिशान अली, फरमान मलिक प्रधान, काला त्यागी, महावीर सिंह, चरण सिंह चौधरी, गय्यूर प्रधान, ईनाम अली, राजकुमार, नरेश चौधरी, शिवकुमार, अनिल कुमार, मनोज चोपरा, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *