एकता व अखंडता की पुलिसकर्मियों ने ली शपथ
भगवानपुर । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने एकता व अखंडता की शपथ ली।सोमवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। शपथ लेते उन्होंने यह दुहराया स्वयं को देश के प्रति समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करूंगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने राष्ट्र को सर्वोपरि बताते हुए इसे महान राष्ट्र का गौरव दिलाने की बात कही । इस मौके पर उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, उप निरीक्षक दीपक चौधरी, उप निरीक्षक लोकपाल परमार, उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह एवं समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

