केंद्रीय विद्यालय-1 रूड़की में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन, ली गई देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ

रुड़की । आज केंद्रीय विद्यालय क्रमांक – 1 रूड़की में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक किया गया । सर्वप्रथम प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट सहित समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने लौह-पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। तदोपरांत प्राचार्य, समस्त शिक्षक तथा विद्यार्थियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने लौह -पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला और कहा कि देश की एकजुटता को बनाये रखने में उनकी भूमिका अविस्मर्णीय है । राष्ट्रीय एकता दिवस देश में एकता, प्रेम, शांति और बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देता है। राष्ट्रीय एकता दिवस को मनाने से देश के लोगों के अंदर एक नई ताजगी और ताकत आती है जो उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रोत्साहित करती है । इसके बाद सभी ने एकता दौड़ में प्रतिभाग कर देश की अखंडता को बनाये रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई ।इस अवसर पर विद्यालय की प्रातः कालीन सभा में कक्षा 12 की इरम और सुहैल तथा कक्षा 9 की नियति ने राष्ट्रीय एकता के ऊपर ओजस्वी भाषण दिए| इस अवसर पर अंतरसदनीय समूह राष्ट्र गीत गायन प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग से टैगोर सदन प्रथम स्थान पर, अशोक सदन द्वितीय स्थान पर तथा रमण सदन तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में रमन सदन प्रथम स्थान पर, टैगोर द्वितीय स्थान पर तथा शिवाजी सदन तृतीय स्थान पर रहे।चित्रकला प्रतियोगिता में परिधि सुयाल (2 ब) प्रथम स्थान पर, इशांत (4 अ) द्वितीय स्थान पर तथा नव्या शर्मा (5 ब) तृतीय स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *