रुड़की नगर निगम में पार्षदों और नगर आयुक्त के बीच तीखी नोकझोंक

रुड़की । नगर निगम में नगर आयुक्त और पार्षदों के बीच बुधवार को तीखी नोकझोंक हो गई। पार्षदों का आरोप है कि विकास के काम नहीं कराए जा रहे। यदि नगर आयुक्त वार्डों में विकास कार्य साबित कर दें तो वे इस्तीफा दे देंगे। गुरुवार शाम को कुछ पार्षद नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला से मिलने पहुंचे थे। पार्षदों का कहना है कि वह अपने वार्डों में विकास कार्यों के बारे में जानकारी ले रहे थे। आरोप है कि नगर आयुक्त ने कहा कि सोलह करोड़ के काम करवा चुके हैं। बाकी काम बाद में होंगे। पार्षदों का कहना है कि उन्होंने सोलह करोड़ के कामों का हिसाब मांग तो नगर आयुक्त भड़क गए। इसके बाद पार्षद नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद नगर आयुक्त फाइल लेकर पार्षदों के बीच पहुंचे। इस दौरान पार्षदों और नगर आयुक्त के बीच नोकझोंक हो गई। पार्षदों का कहना था कि नगर आयुक्त कार्यालय से जाना चाह रहे हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे। कक्ष में भी उन्होंने केवल आराम से बात करने को कहा था। पार्षदों ने कहा कि विकास के काम नहीं हो रहे हैं। कलियर में रुड़की से कर्मचारी भेजे गए। पार्षदों का कहना था कि इस बार दिवाली में वार्डों में चूने तक का छिड़काव नहीं कराया गया। कहा कि अगर नगर आयुक्त काम साबित कर दें तो वह इस्तीफा दे देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *