बाइक सवार से नशे के 500 इंजेक्शन और 16080 कैप्सूल बरामद, सहारनपुर से लाया था सामान, एसटीएफ ने दबोचा
रुड़की । एसटीएफ ने रुड़की के ग्रामीण क्षेत्र के पास से बाइक सवार से नशीले इंजेक्शन और कैप्सूल बरामद किए है। जो सहारनपुर से यह सामान लाया था। तस्कर से बरामद माल को सील कर दिया गया है। साथी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उपनिरीक्षक सुभाष चंद्रा को मामले की जांच सौंपी गई है। शहर में तेजी से मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ती जा रही है। यहां के युवाओं में तेजी से नशा बढ़ता जा रहा है। मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त को लेकर जिले भर में बड़े स्तर पर अभियान चल रहा है। दो दिन पूर्व कलियर से करीब 700 ग्राम चरस बरामद की जा चुकी है। मंगलौर और भगवानपुर में भी मादक पदार्थों की बरामदगी हो चुकी है। एसटीएफ निरीक्षक शरद चंद गोसाई ने उप निरीक्षक विकास रावत, एएसआई चिरंजीत सिंह, कांस्टेबल दीपक नेगी और वीरेंद्र राणा के साथ मिलकर पनियाला के पास बाइक सवार से नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद किए। जो सहारनपुर से लाए गए थे। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मोहम्मद अफजल अहमद पुत्र मोहम्मद जीशान अहमद निवासी गांव टोली बेहट सहारनपुर से 500 नशीले इंजेक्शन और 16080 कैप्सूल, फोन, बाइक बरामद की है। पूछताछ में अफजल ने बताया कि सागर निवासी बेहट सहारनपुर से इंजेक्शन और कैप्सूल लेकर आया है।

