भगवानपुर में आरएसएस के स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन, लोगों ने स्वयंसेवकों पर बरसाए फूल

भगवानपुर । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने कस्बा भगवानपुर में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पथ संचलन को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही पथ संचलन पर लोगों ने कई जगह पर पुष्प वर्षा की।रविवार दोपहर बाद कस्बे में स्थित हरिश्चंद्र कैलाशवती सरस्वती शिशु मंदिर में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया।

जिसमें आरएसएस का पथ संचलन कस्बे की सरस्वती शिशु मंदिर प्रारंभ होकर कदम से कदम ताल मिलाते हुएआरएसएस कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते वापस सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे। कदम मिलाकर अनुशासन में चल रहे आरएसएस के कार्यकर्ताओं को देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़कों पर आ गई। ग्रामीणों ने पथ संचलन करने वालों पर पुष्प वर्षा भी की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पथ के समय भगवानपुर नगर संचालक पंडित जगन्नाथ, नगर कारवां अवनीश, खंड घोष प्रमुख बबलू, डॉ अंकुर कर्मण्य गोयल ,धनीराम, अजय गोयल, रचित अग्रवाल, डॉ राजेश सैनी, सुरेंद्र वर्मा, सुशील पेंगोवाल, भूपेंद्र सिंह, वैभव अग्रवाल, नीरज शर्मा, मोहित यादव, भगवती प्रसाद, विराट गोयल, कुक्कू पंडित, विक्की पंडित, अमित शर्मा, नवीन सैनी, सुधीर कुमार, चंदन कौशिक, चन्दन सैनी, सुशील राठी, अन्नु शर्मा, कमल वर्मा, विपिन वर्मा, दीपक कुमार, आशीष धीमान, ऋषभ अग्रवाल, अमर, समेत सैकड़ो लोग मैजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *