अवैध खनन में दो जेसीबी मशीनें व एक ट्रैक्टर ट्राली सीज

लक्सर । शुक्रवार रात पुलिस को अलावलपुर के पास बाणगंगा में अवैध खनन की सूचना मिली। इस पर दरोगा मनोज नौटियाल, अशोक रावत और खजान सिंह, सुधीर, मनोज डोभाल व देवेंद्र की टीम ने छापेमारी की और मौके से दो जेसीबी मशीनें व एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तीनों वाहन अवैध खनन में सीज कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *