पांच पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार, डीएम से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की
लक्सर । पांच शातिर बदमाशों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। डीएम से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी अजय सिंह शातिर अपराधियों को लेकर तैनाती के बाद से ही सख्ती दिखा रहे हैं। उनके निर्देश पर जिले की पुलिस बदमाशों के खिलाफ मुहिम चला रही है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि कुछ शातिर बदमाश अपराध के मामलों में जेल जाने के बाद जमानत कराते हैं और बाहर आते ही फिर अपराध करते हैं।
बताया कि भगतनपुर निवासी अंकुश सैनी पुत्र सुबोध सैनी, खड़ंजा कुतुबपुर के नवाब पुत्र यामीन, गौरव कुमार पुत्र सुखपाल निवासी भोवापुर थाना पथरी, रोहताश पुत्र सुकरमपाल निवासी कोटा मुरादनगर और राहुल पुत्र इसम सिंह उर्फ सुरेंद्र निवासी राधाविहार कालोनी सहारनपुर कई बार क्षेत्र में चोरी, लूट आदि की वारदात कर चुके हैं।





























