गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे भगवानपुर, भाजपाइयों ने कहा-किसानों की भूमि कटाव के लिए नदी का हो तटबंध, किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजे की मांग की

भगवानपुर । उत्तराखंड के गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भारी बारिश के कारण हुए किसानों की फसलों के नुकसान के लिए भगवानपुर क्षेत्र का दौरा कर आंकलन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से जाना कि क्षेत्र में क्या स्थिति रही। मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी और महामंत्री वैभव अग्रवाल ने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा को बताया कि सोलानी नदी के उफान के कारण किसानों की भूमि का कटाव हो गया। जो फसल खेत में खड़ी थी जो नदी में बह गई। उन्होंने मांग कि नदी का तटबंध किया जाए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गन्ना व अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस क्षेत्र की व्यवसाय ही खेती है इसलिए किसानों को उचित मुआवजा मिले।

गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि किसानों के हित के लगातार सरकार कार्य कर रही है। नुकसान का आंकलन कर सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, पूर्व राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, मास्टर सत्यपाल, कृषि मंडी समिति भगवानपुर चेयरमैन राजकुमार कसाना, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सतविंदर प्रधान, जिला मंत्री मधुप त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद सैनी, मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, मंडल मंत्री सुशील राठी, जिला पंचायत सदस्य अमित सैनी,‌ आशीष कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *