भगवानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी कबाड़ी के गोदाम में आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
भगवानपुर । क्षेत्र के गांव खेलपुर में कबाड़ी के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों मेंआग लगने से की सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कबाड़ी के गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। गौरतलब है कि खेलपुर गांव निवासी असलम ने गांव में अपना कबाड़ का गोदाम बनाया हुआ है जिसमें शनिवार दोपहर बाद अचानक धुंआ उठने के साथ ही आग की लपटें निकलने शुरू हो गई तभी मामले की जानकारी गोदाम स्वामी को दी गई साथ ही पुलिस में दमकल को भी जानकारी देते हुए आग पर काबू पाए जाने का प्रयास करने लगे सूचना मिलते ही दमकल की अलग-अलग तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया था। गोदाम स्वामी बताया कि नुकसान का अभी आकलन नहीं किया गया है। और नहीं आग लगने के कारणों का पता चल पाया है। दमकल इंचार्ज केशव दत्त तिवारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं सूचना पाकर प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी दी।





























