लोकसभा चुनाव एवं त्योहार को लेकर भगवानपुर पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च, की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
भगवानपुर । होली और लोकसभा चुनाव का शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए भगवानपुर पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मंडावर, चोली सहाबुद्दीनपुर, सिसौना, मानुबास, दादूबास समेत आसपास के कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने कहा कि होली और लोकसभा चुनाव के दौरान किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी से सहयोग की अपील की है।





























