हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक आरोपी को 12.06 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया, आरोपी के कब्जे से स्मैक के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद

हरिद्वार । नगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक आरोपी को 12.06 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से स्मैक के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त की रात उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान दुधियाबन रोड पर ठोकर नंबर एक के पास गीता कुटीर आश्रम की तरफ से पैदल आ रहे एक आरोपी को पुलिस ने संदिग्ध मानकर रुकने का इशारा किया। इस दौरान आरोपी पीछे मुड़कर भागने लगा। पकड़े जाने पर आरोपी की पहचान सूरज कुमार पुत्र राजेश दास निवासी कबाड़ी बस्ती लालजीवाला के रूप में हुई। तलाशी में आरोपी के पास से पन्नी में स्मैक, पैंट की जेब से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और ओपो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *