भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में कैंप लगाकर राहगीरों को निशुल्क वितरित किए हैंड सैनिटाइजर, मास्क, कहा सावधानी ही एकमात्र बचाव
हरिद्वार । भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में हरिद्वार रानीपुर मोड़ पर कैंप लगाकर राहगीरों को निशुल्क हैंड सैनिटाइजर व मार्ट फेस मास्क बांटे गए।. जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा की कोरोना महामारी के खिलाफ युवा मोर्चा हर संभव मदद जरूरतमंदों की कर रहा है। संकट काल में भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वाहन जरूरतमंद की सेवा में कर रहा है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर गोयल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवा मोर्चा जन जागरूकता अभियान के तहत 18 से 23 जून तक जिला हरिद्वार के प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर पर करीब 15,000 फेस मास्क व 10000 हैंड सेनीटाइजर बॉटेगा।कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा की कार्यक्रम का उद्देश्य जनता में जागरूकता फैलाने का है जिससे कोई भी आम नागरिक अपने घर से बाहर बिना मास्क लगाएं ना निकले और समय-समय पर हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करता रहे। दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार राकेश राजपूत भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमन त्यागी, अभिषेक शर्मा, आशीष चौधरी, सतविंदर सिंह, रिंकू चोकर, अभिषेक चौधरी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक, ऋषभ खन्ना, आदित्य अजय, रोहित राहुल आदि उपस्थित थे।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे