क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं: ममता राकेश, भगवानपुर विधायक ने इकबालपुर गांव में किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन
भगवानपुर । भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने गांव इकबालपुर में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया है। इस दौरान ग्रामवासियों ने विधायक ममता राकेश का आभार व्यक्त किया है। रविवार को भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में किए वायदे में से 90 फीसदी पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के लोगों की समस्या का तत्काल से समाधान हो रहा है। हाल ही में कुछ गांवों की जलभराव की समस्या थी उनके लिए अधिकारियों को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए हैं। कुछ का समाधान भी किया जा चुका है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रदेश सचिव अभिषेक राकेश, सोनू त्यागी, मदन त्यागी, अंकुर, पोपी त्यागी, काला त्यागी, पवन त्यागी, भुरा चैयरमैन, राजपाल सिंह, अरुण, विपिन कुमार, फारख प्रधान,जहीर तयागी,नरेश कुमार,संदीप कुमार,शिव कुमार, शुभम परमार आदि मौजूद रहे।


