योग स्वस्थ जीवन का मुख्य आधार, रुड़की शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग जरूरी
रुड़की । शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में आहार और योग दोनों की समान और अहम भूमिका होती है। सात्विक आहार और नियम वाला जीवन हमारे शरीर का सम्पूर्ण विकास करते हैं। तो क्यों न इनमें संतुतल बिठाएं। योग का आहार के साथ गहरा संबंध है। उन्होंने कहा है कि एक पुरानी कहावत है कि ‘जैसा खाए अन्न वैसा बने मन’। यानी हम जिस प्रकार का आहार लेंगे हमारा मन वैसा ही बनेगा। योग का वास्तविक अर्थ मन का नियमन या नियंत्रण है। इस प्रकार यह स्पष्ट है कि मन पर नियंत्रण करने के लिए आहार और योग दोनों को साधना जरूरी है। गीता में आहार के मुख्यतया तीन प्रकार बताये गये हैं। इनका मन के साथ अन्तर्सबंध बताया गया है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे