भगवानपुर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल ने वार्ड नंबर 7 में जनसंपर्क कर मांगे वोट, कहा-केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें, नगर पंचायत भगवानपुर को मिलेगा इसका लाभ
भगवानपुर । नगर पंचायत भगवानपुर से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर 7 में विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस और अन्य दलों के जनप्रतिनिधियों ने कोई काम नहीं कराया है। एक बार भाजपा को मौका मिलता तो चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें हैं। इसका लाभ नगर पंचायत का मिलेगा। कहा कि भाजपा का अध्यक्ष बनने पर पूरे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ सबका विकास’ में विश्वास करती है। इसी मूलमंत्र के साथ प्रत्येक व्यक्ति का विकास कराने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के आर्शीवाद से प्रदेश में नंबर वन नगर पंचायत भगवानपुर को बनाने के लिए पूरजोर प्रयास किया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत भगवानपुर से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल ने धर्मपत्नी ने वार्ड नंबर 9 में नई मार्केट में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।






























