स्वतंत्रता दिवस पर जीबीवीएम पब्लिक स्कूल खानपुर भगवानपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए किया रक्तदान

भगवानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीबीवीएम पब्लिक स्कूल खानपुर भगवानपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान प्रबंधक अमित कुमार ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर शहीदों के त्याग और सेवा की भावना की याद दिलाता है। रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि बच्चों और समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *