आईआईटी रुड़की कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिला, आईआईटी पर लागू होने वाले कुछ प्रमुख मुद्दों पर विस्तार हुई चर्चा
रुड़की । आईआईटी रुड़की कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नवीन कुमार एवं महासचिव ( डिप्टी चेयरमैन AIITEUACC) सचिन कुमार एवं साथियों द्वारा हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत (पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड) से शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान सभी आईआईटी पर लागू होने वाले कुछ प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई जिनमें से प्रमुख मुद्दा यह रहा कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) के सभी नियम तथा आदेश सभी आईआईटीज पर भी समान रूप से लागू होने चाहिए। साथ ही, ऑल आईआईटी यूनियन एसोसिएशन कोऑर्डिनेशन कमेटी (AIITEUACC) के बैनर तले एक मांग पत्र भी सौंपा गया, जिस पर उचित कार्यवाही करने हेतु सांसद महोदय ने आश्वासन प्रदान किया। बैठक में योगेन्द्रपाल सिंह, पवन तोमर, अविनाश चौधरी, बृजेश कुमार दीक्षित, अंकुर शर्मा, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

