प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंडावर गाँव में युवा नेता मोहित राणा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निशुल्क नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

भगवानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर युवा नेता मोहित राणा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडावर गांव में निशुल्क नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की नेत्र जांच की गई तथा रक्तदान के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना सामाजिक जिम्मेदारी है।

भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समय-समय पर समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि निशुल्क नेत्र जांच शिविर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा मिली है और रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीटू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित यह शिविर सेवा भावना का उदाहरण है। उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस मौके पर अभिषेक चौहान, डाॅक्टर राजेश सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *