मनचंगा जनसंदेश यात्रा का भगवानपुर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पेंगोवाल के कार्यालय पर हुआ स्वागत

भगवानपुर । मनचंगा जनसंदेश यात्रा के भगवानपुर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पेंगोवाल के कार्यालय पर स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर श्री गुरु रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज के लोगो को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के जन संदेशो को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा। रोहित गौतम मन चंगा की ज्योति लेकर सर्व समाज में जायेंगे और लोगो को गुरू महाराज जी के जन संदेशो को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास एवं सेवा के संकल्प के साथ यह यात्रा आगे बढ़ रही है। इस मौके पर लोकेश्वर बाबा, जिम्मा दास, बिजेंद्र कुमार, निर्भय चौधरी, देशराज प्रधान, आवेश चौहान, सुरेन्द्र वर्मा, मनोज चौधरी, अमरीश वाल्मीकि, बिजेंद्र प्रजापति, राजू कुमार, मांगेराम प्रधान, कलम सिंह, एडवोकेट सलेश, सुभाष राणा, पंकज कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार, ईसम सिंह दास, सुरेश कुमार, कुलवंत सिंह, संजय कुमार, पदम सिंह, नीटू कुमार, विनोद कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *