भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर की ओर से बी डी इंटर कॉलेज में संस्कार गतिविधि के अंतर्गत देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन

भगवानपुर। आज भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर की ओर से बी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर में संस्कार गतिविधि के अंतर्गत देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया। इस अवसर पर बोलते हुए परिषद के महासचिव संजय गर्ग ने कहा कि संस्कार केवल एक शब्द नहीं वरन जीवन को श्रेष्ठ बनने वाले वह विचार, आचरण सदव्यवहार,मूल्य व आदर्श हैं जो मनुष्य के व्यक्तित्व का निर्माण करके तथा उन्हें परिष्कृत करके उसे समाज एवं देश के प्रति उत्तरदाई बनाते हैं। शिक्षा हमें जीविका कमाना सिखाती है,जबकि संस्कार हमें जीवन जीना सिखाते हैं।

इसलिए कहते हैं कि शिक्षा के साथ संस्कार हों तभी व्यक्ति का जीवन वास्तव में सफल और सार्थक बनता है। इस अवसर पर बोलते हुए शाखा के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह चौहान ने कहा कि संस्कार वह अमूल्य धरोहर हैं,जो व्यक्ति को परिवार का आदर्श,समाज का प्रेरणा स्रोत और राष्ट्र का सच्चा नागरिक बनाते हैं।

मीडिया प्रभारी संजय पाल ने कहा कि सेवा तो बहुत सी संस्था करती हैं लेकिन उनकी सेवा में संस्कार नहीं होते हैं।भारत विकास परिषद सेवा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान देती है तथा भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं गौरव को पुष्पित पल्लवित करने का कार्य करती है। गायन प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन शालिनी मनी, आरती त्यागी एवं चारु ने किया। देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान कु इल्मा
द्वितीय स्थान कु सना
तृतीय स्थान कु मंतशा
ने प्राप्त किया। इस अवसर पर आम,अमरूद, नींबू तथा पपीता आदि के 40 से अधिक फलदार वृक्ष भी लगाए गए। इस अवसर पर अमरीश चौहान,धनंजय चौहान,निखिल अग्रवाल,सुधीर सैनी, ओम सिंह अनूप घनशाला,नेत्रपाल,सैयद त्यागी, विजय त्यागी,रजत बहुखंडी श्रीमती ललिता, श्रीमती पारुल शर्मा, श्रीमती अर्चना पाल, नेत्रपाल हर्षित शर्मा,बृजमोहन रोहित कुमार,अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सरल,सहज,सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन श्रीमती कल्पना सैनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *